गुना में 9 मार्च को होगा घुमंतू जातियों का सम्मेलन:शहर में निकाली जाएगी रैली; प्रांत प्रमुख बोले- समाज की रक्षा करना हमारा कर्तव्य

घुमंतू समाज को समाज की मुख्यधारा में जोड़ना एवं शासन प्रशासन गांव और शहर में निवासरत अपने संभ्रात समाज को एक संदेश देना की छोटे बड़े त्रिपाल एवं डैरो में निवास करने वाला घुमंतु समुदाय भी हमारा अपना है। समुदाय की रक्षा सुरक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। यह बात घुमंतू समाज के मध्य भारत प्रांत प्रमुख लखन विश्वकर्मा ने कही। वह आगामी 9 मार्च को होने वाले घुमंतू समाज सम्मेलन के बारे में जानकारी दे रहे थे। शहर के एक निजी गार्डन में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिलेभर के घुमंतू समाज के नागरिक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि घुमंतू समाज को शिक्षा, स्वास्थ, स्वरोजगार, सामाजिक सम्मान एवं शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं का इन्हें लाभ मिले इस उद्देश्य से गुना जिले में 9 मार्च को घुमंतू समाज का विराट सामाजिक सम्मेलन जलसा गार्डन, गायत्री मंदिर के सामने गुना में होने जा रहा है। प्रदेश की 51 घुमंतू जातियों में से गुना जिले में 18 घुमंतू जातियां निवास करती हैं। इनकी आबादी लगभग 45 हजार है। मुख्य मार्गों से निकाला जाएगा चल समारोह उन्होंने बताया कि सम्मेलन के बाद घुमंतू समाज का चल समारोह कार्यक्रम स्थल से निकाला जाएगा जो कि शहर के मुख्य मार्गों से गुजरेगा। चल समारोह हनुमान चौराहा, हाट रोड, निचला बाजार, सदर बाजार होते हुए जयस्तंभ चौराहा पहुंचेगा, जहां पर भारत माता की आरती का कार्यक्रम किया जाएगा। चल समारोह एबी रोड हुए कार्यक्रम स्थल जलसा गार्डन पहुंचेगा जहां इसका समापन होगा। इस चल समारोह में घुमंतू समाज अपने पारंपरिक वेशभूषा, ऊंट, घोड़ा गाड़ी, डोल धमाके, रन सिंगा आदि बाध्य यंत्रों, महा पुरुषों के चित्र और प्रदर्शनी के साथ भव्यता प्रदर्शित कर समाज को एकता और जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ने बताया कि घुमंतू समाज की यदि हम आज से 1 हजार वर्ष पहले की बात करें तो देखेंगे कि घुमंतु समुदाय घूम घूम कर व्यापार करने वाला समाज था। वह अपनी संस्कृति को लोक गायन, लोक कला के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने वाला समाज रहा है।घूमंतु समाज धार्मिक और राष्ट्रभक्त हमेशा से ही रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक महेंद्र सिंह संधू, घुमंतू समाज मध्य भारत प्रांत प्रमुख लखन विश्वकर्मा, घुमंतू समाज विभाग सह संयोजक गिरधारी लाल सेन, समाज प्रमुख बंजारा समाज मोतीलाल नायक, समाज प्रमुख अगरिया समाज रामसिंह अगरिया, घुमंतू समाज जिला संयोजक मनीष शर्मा , मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *