मुक्तसर में नशा तस्कर की 10 लाख की संपत्ति जब्त:घर के बाहर नोटिस चिपकाया नोटिस, दिल्ली अथॉरिटी से मिला आदेश

पंजाब के मुक्तसर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गिदड़बाहा पुलिस ने गांव दोला के नशा तस्कर हरपाल सिंह की 10.05 लाख रुपए की संपत्ति को सील कर दिया है। एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी की संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर नोटिस भी चिपका दिया है। नशीली गोलियां हुई थी बरामद एसपी (डी) मनमीत सिंह ढिल्लों के अनुसार, पहले दर्ज एनडीपीएस केस में आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद हुई थीं। जांच में पता चला कि उसने यह संपत्ति नशे के अवैध कारोबार से कमाई थी। अथॉरिटी के आदेश पर संपत्ति सील पुलिस ने इस मामले की पूरी रिपोर्ट दिल्ली स्थित सक्षम अथॉरिटी को भेजी थी। आदेश मिलते ही संपत्ति को सील कर दिया गया है। अब इस संपत्ति को बेचा नहीं जा सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *