झालावाड़ के गंगधार थाना क्षेत्र में स्थित चौमहला कस्बे की नई आबादी में एक परिवार बड़े हादसे से बच गया। रात करीब डेढ़ बजे घर में लगे इनवर्टर की बैटरी में अचानक विस्फोट हो गया। घटना के समय कमरे में माता-पिता अपने बच्चों के साथ सो रहे थे। विस्फोट की आवाज सुनते ही परिवार के सभी सदस्य तुरंत कमरे से बाहर निकल गए। इस हादसे में बच्चों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय निवासी कुंदन ने बताया कि विस्फोट से घर की पूरी वायरिंग जलकर राख हो गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि इनवर्टर की बैटरी महज एक साल पुरानी थी। परिवार की सूझबूझ और तत्काल कार्रवाई से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। विस्फोट से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई थी।


