मरुधरा हाफ मैराथन प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत:धावकों को मिलेगी विशेषज्ञ कोचिंग, रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, 30 मार्च को होगी रन

बहुप्रतीक्षित मरुधरा हाफ मैराथन प्रशिक्षण शिविर का आज मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में शुरुआत हुई। यह शिविर मरुधरा हाफ मैराथन 2025 की तैयारी कर रहे धावकों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इसका उद्देश्य सहनशक्ति बढ़ाना, प्रदर्शन सुधारना और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। कल्पतरु शिक्षा समिति की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञ कोचिंग, व्यक्तिगत प्रशिक्षण योजनाएं और विशेष फिटनेस सत्र शामिल किए गए हैं। प्रतिभागियों को दौड़ने की तकनीक, पोषण, चोट की रोकथाम और कंडीशनिंग पर पेशेवर मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे वे मैराथन के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। शिविर के शुभारंभ समारोह में आयोजन समिति के सुनील गौड़ ने कहा कि मरुधरा हाफ मैराथन सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि फिटनेस, दृढ़ संकल्प और सामुदायिक भावना का उत्सव है। यह राजस्थान की संस्कृति और विरासत को संजोने का भी संदेश देगी। यह प्रशिक्षण शिविर धावकों को उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। मरुधरा हाफ मैराथन का आयोजन राजस्थान दिवस (30 मार्च 2025) को सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, जयपुर में होगा। यह शिविर धावकों को दौड़ के लिए पूरी तरह तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इच्छुक धावक अब पंजीकरण कर सकते हैं और इस संरचित प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *