कोटा के कोयला बंकर में मजदूर गिरा, चीथड़े उड़े:मुआवजे की मांग पर अड़े साथी, टुकड़ों में मॉर्च्युरी पहुंची बॉडी

शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के सुपर थर्मल पावर प्लांट में बने कॉल हेंडलिंग प्लांट के बंकर के अंदर एक ठेका श्रमिक हेमराज गोस्वामी के गिरने से हुई मौत। मजदूर के शव के टुकड़े-टुकड़े हुए। ठेका कर्मचारियों ने थर्मल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने युवक के शव को एमबीए हॉस्पिटल के पोस्टमॉर्टम रूम में रखवाया। ठेका कर्मी थर्मल के गेट पर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुआवजे को लेकर प्रदर्शन कुन्हाड़ी थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि आज मृतक हेमराज गोस्वाल (45) निवासी अरनिया थाना बपावर जिला कोटा ग्रामीण का रहने वाला है जो की कोटा में रह कर थर्मल पावर हाउस में ठेकेदार के पास मजदूरी करने गया था। जहां कोयला पीसने के क्रेशर में गिर जाने से हेमराज की मृत्यु हो गई। बॉडी को एमबीएस मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवा दिया है मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। ठेका कर्मचारी और मृतक के परिजन थर्मल प्रशासन और ठेकेदार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *