मुक्तसर में राजस्थान फीडर नहर में डूबा युवक:निर्माण कार्य के चलते हुआ चाय पीने का मन, गार्डरों से फिसलकर बिगड़ा संतुलन

पंजाब में मुक्तसर के गांव थांदेवाल में राजस्थान फीडर नहर पर पुल निर्माण कार्य में लगा हैड्रान चालक रणजीत सिंह उर्फ पीटू नहर में गिर गया। घटना रविवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। संतुलन बिगड़ने से महर में गिरा रणजीत सिंह नहर के दूसरी तरफ हैड्रान चला रहा था। वह चाय पीने के लिए नहर पार जाना चाह रहा था। पुल निर्माण के लिए रखे गए गार्डरों पर से गुजरते समय उसका संतुलन बिगड़ गया। वह गार्डर पर रखी चाली के साथ नहर में गिर गया। लोगों ने की बचाने की कोशिश मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नहर में तेज बहाव के कारण वह दिखाई नहीं दिया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। गोताखोरों की टीम को बुलाकर तलाश अभियान शुरू किया गया। सुरक्षा उपायों की कमी पर सवाल स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा उपायों की कमी पर सवाल उठाए हैं। उनकी मांग है कि ऐसे खतरनाक कार्यों के दौरान मजदूरों और चालकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। रणजीत सिंह की उम्र 26 वर्ष थी। इस हादसे से उसके परिवार में शोक की लहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *