वैशाली नगर में राधा-कृष्ण की याद में फाग उत्सव:बरसाने की तर्ज पर महिलाओं ने फूलों से खेली होली; राजपुरोहित जागीरदार क्वींस प्रजेंट की ओर से हुआ आयोजन

जयपुर के वैशाली नगर में राजपुरोहित जागीरदार क्वींस प्रजेंट की ओर से रविवार को भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राधा-कृष्ण के पूजन से हुई। कार्यक्रम संयोजक रजनी राजपुरोहित के नेतृत्व में समाज की महिलाओं ने बरसाने की परंपरा का पालन करते हुए फूलों से होली खेली। बच्चों को राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजाया गया। गोपाल मंदिर की भजन मंडली ने होली के मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता फोक डांसर रक्षा राजपुरोहित ने शिरकत की। दोनों ही अतिथियों ने समाज की महिलाओं के साथ फाग के गानों पर डांस किया। कार्यक्रम में मिश्री देवी कमालजेवाड़ा, पुष्पा थोप, कंचन रत्न और हीरा देवी का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के बाद सभी महिलाओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। पौराणिक मान्यता है कि फाग के महीने में कृष्ण ने राधा और गोपियों के साथ होली खेलकर रासलीला की थी। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। भावसार समाज महिला मंडल साल भर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और त्योहारों का आयोजन करता है। यहां देखें फोटोज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *