115 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक जब्त, एनडीपीएस एक्ट में पाली थाना पुलिस की कार्रवाई

बारां की पाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो तस्करों को 115 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी राजकुमार चौधरी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी राजेश चौधरी और डीएसपी विकास कुमार के नेतृत्व में पाली थानाधिकारी विष्णु प्रसाद पंकज की टीम ने मुखबिर की सूचना पर हिंगलोट के पास नाकाबंदी की। पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली। बाइक पर सवार छीपाबड़ौद के नलखेड़ी निवासी ईमदाद खान उर्फ बिट्टू के पास से 64 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसके साथी छबड़ा के बटावदा निवासी जय सिंह मीणा के पास से 51 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच छबड़ा सीआई राजेश खटाना को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों से स्मैक की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में थानाधिकारी विष्णु प्रसाद पंकज के साथ कॉन्स्टेबल विनोद कुमार, विक्रम सिंह, मुकेश कुमार, लोकेश और छबड़ा थाने के हैड कॉन्स्टेबल संतोष कुमार, शिवराज सिंह, महेश सिंह की टीम शामिल थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *