जिले की 50 ग्राम पंचायतों में सोमवार से तीन दिवसीय फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन होगा। इसमें किसानों की आईडी बनाई जाएगी। इस आईडी से ही उसे कृषि से संबंधित लाभ मिलेंगे। नोडल अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी टोंक हुकुमीचंद रोहलानिया ने बताया कि कृषि एवं संबंधित विभागों के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रचर (एग्रीस्टैक) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया जाएगा । टोंक तहसील की ग्राम पंचायत लांबाकला, इंदोकिया, देवपुरा, घांस, गोपालपुरा, छान, बंमोर, लांबा ,गणेती, हरचदेड़ा में, तहसील देवली की ग्राम पंचायत सावंतगढ़, दईखेड़ा,पोल्याडा,बीसलपुर मालेडा, गांवड़ी, बीजवाड़ में शिविर लगाया जाएगा। दूनी की तहसील ग्राम पंचायत कनवाड़ा, चांदसिंहपुरा में, पीपलू तहसील की ग्राम पंचायत बनवाड़ा कठमाणा चौगाई, कुरेडा,संदेड़ा, नानेर, निम्हेड़ा में, उनियारा तहसील की ग्राम पंचायत कुंडेर, खोहल्या, झुंडवा में, अलीगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत पचाला,अलीगढ़,सोप,पाएगा , निवाई तहसील की ग्राम पंचायत सिरस,वनस्थली खंडवा, हिंगोनिया बुजुर्ग, ललवाड़ी, गुंसी,जामडोली, अरनिया में, तहसील नगरफोर्ट की ग्राम पंचायत रामसागर, मोहम्मदगढ़ में और टोडाराय सिंह तहसील की ग्राम पंचायत रिडंलिया रामपुरा, पंवालिया कंवरावास, मुंडिया कलां,भांसू बस्सी, मेहरू में फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया जाएगा।


