पोस्टर व मॉडल से छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी विकास का संदेश

चिरमिरी | राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय, चिरमिरी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की भावना को विकसित करना था। शुभारंभ मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य सत्येंद्र सिंह, शुभम अग्रवाल और रविशंकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विज्ञान मॉडल, पोस्टर निर्माण और विज्ञान क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, मनेंद्रगढ़ के जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा और सोमनाथ कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल, मनेंद्रगढ़ की साइना और सुपर्णा को मिला, जबकि तृतीय स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा के ललित कुमार ने हासिल किया। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल के आदित्य तिग्गा और गरिमा ने प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *