कॉलेज में गूंजी करमा-सैला की थाप, विजेता पुरस्कृत

भास्कर न्यूज | सोनहत शासकीय नवीन महाविद्यालय सोनहत के परिसर में 28 फरवरी, शनिवार को युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय आयोजन के समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य, नाटक और शास्त्रीय विधाओं के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक जड़ों और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि राम प्रताप मरावी, जनपद अध्यक्ष आशा देवी सोनपाकर, उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल और किसान मोर्चा के संदीप साहू की उपस्थिति में हुई। अतिथियों ने मां सरस्वती और भारत माता के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। स्वागत गीत और शास्त्रीय नृत्य के साथ आगंतुकों का अभिनंदन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य शैलेश मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को केवल मनोरंजन ही नहीं प्रदान करते, बल्कि उन्हें नए अनुभव प्राप्त करने और अपनी छिपी हुई प्रतिभा को मंच पर लाने का अवसर भी देते हैं। महोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन किया। उन्होंने करमा, सैला और सुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। एकल नृत्य, शास्त्रीय संगीत और विभिन्न सामाजिक विषयों पर आधारित नाटकों का मंचन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष नवरत्न पांडेय, पूर्व सैनिक कमल सिंह, मनोज त्रिपाठी, हिरमन सिंह, डॉ. अविनाश परीदा, डॉ. भंवर प्रताप सिंह, आरएस. खांडे, सरस्वती टोप्पो का योगदान रहा। मंच का संचालन सरस्वती टोप्पो ने किया, जबकि पुष्प करन सांधे ने आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *