मगरघटा में मॉडल और विज्ञान से संबंधित पोस्टर का स्टॉल लगाया

बेमेतरा| राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक स्कूल ग्राम मगरघटा में विज्ञान मॉडल व विज्ञान से संबंधित पोस्टर का स्टॉल लगाकर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर शिक्षिका शीतल बैस ने कहा कि विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करना, जन साधारण को विज्ञान व वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। बच्चों में वैज्ञानिक सोच का निर्माण हो और विज्ञान के प्रति उनकी रूचि बढ़े भारत के महान वैज्ञानिक डॉ.सीवी रमन की ओर से विज्ञान जगत को दिए गए अनुपम उपहार रमन इफेक्ट के सम्मान मे हर वर्ष 28 फरवरी को देश में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। दिवस कार्यक्रम में बच्चों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रधान पाठक ओंकार प्रसाद ध्रुव, सहायक शिक्षक मुकेश प्रजापति, सुनील मरार, तुलसीराम ध्रुव, विक्रम ध्रुव उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *