बेमेतरा| होली पर्व को लेकर आज दो मार्च सोमवार को होलिका दहन किया जाएगा। इसके एक दिन बाद यानि चार मार्च को रंग-गुलाल खेलने वाली होली होगी। इसे लेकर आचार्य व पंडित शुभम दुबे ने बताया कि होलिका दहन 2 मार्च को रात्रि 8:30 बजे किया जाएगा। रंग गुलाल खेलने वाली होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि खंड ग्रास चंद्रग्रहण 3 मार्च मंगलवार को प्रारंभ होगा, जो की 3:20 में समाप्ति होगा। इस दौरान सुबह 6:20 से मंदिर के कपाट बंद हो जाएगा, जो कि शाम 7 बजे पर खुलेगा। 3 मार्च को प्रातः 9:07 से सूतक प्रारंभ होगा। सायं कल 6:45 में मोक्ष होगा। वहीं, इस पर्व को लेकर बाजार रंग-गुलाल में पटे हुए है। करीब चार-पांच दिन से लगातार रंग गुलाल की दुकान नवीन मार्केट में लगाए गए हैं। संतोष सिन्हा, दीपक सोनी, मनोज रजक, मुन्ना यादव, देवा बघेल, लव सिन्हा ने बताया कि हर्बल गुलाल की मांग अधिक है।


