सीएमडी कॉलेज मैदान में “आजाद रंग 4.0′ आज

बिलासपुर| सीएमडी कॉलेज मैदान में होली के पहले 2 मार्च को “आजाद रंग 4.0” का आयोजन होगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आजाद पैनल, स्टूडेंट यूनियन के तत्वावधान में शुरू होगा। समारोह में संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि सुरक्षा, स्वच्छता और सुव्यवस्थित संचालन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी छात्र-छात्राएं सुरक्षित व आनंदपूर्ण माहौल में रंगोत्सव मना सकें। यह आयोजन युवा उमंग और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *