बिलासपुर| दि एसोसिएशन ऑफ वी क्लब्स ऑफ इंडिया के एरिया-5 की एरिया कॉन्फ्रेंस ‘संगम’ शहर के निजी होटल में हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मनीषा सोनी जबलपुर से विशेष रूप से शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. आरती पांडे द्वारा ध्वज वंदन से हुई। बीते छह माह की सेवा गतिविधियों के मूल्यांकन के आधार पर क्लबों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें वी क्लब बिलासपुर गोल्ड को सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त हुए। सम्मेलन के अंत में होली मिलन कार्यक्रम में फूलों और गुलाल के साथ मित्रता, एकता और उत्साह का संदेश दिया गया। सम्मेलन प्रमुख एरिया ऑफिसर रीता बरसैया, विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट सचिव वी अलका अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, एरिया सचिव वी रजनी खनूजा, वी डिस्ट्रिक्ट के चीफ फाउंडर सदस्य वी शुभा सिंह, वी जगदीश सलूजा, वी जया आजवानी रायपुर से शामिल हुईं।


