फिल्म “सुरक्षा’ के पोस्टर का हुआ विमोचन

बिलासपुर| चेतना अभियान के अंतर्गत निर्मित रोड सेफ्टी अवेयरनेस फ़िल्म “सुरक्षा” के पोस्टर का विमोचन केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया। आर्यन फ़िल्म द्वारा यह फिल्म सड़क सुरक्षा के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बनाई गई है। इसमें हेलमेट पहनकर ही दो पहिया वाहन चलाने का संदेश दिया गया है। इस अवसर पर निर्देशक रामा नंद तिवारी, सहायक निर्देशक महेंद्र सूर्यवंशी व क्रिएटिव डायरेक्टर डॉ. सुनंदा मरावी उपस्थित रहे। फिल्म का निर्माण एसएसपी रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश व एएसपी राम गोपाल करियारे के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य भूमिका में विवेक चंद्रा व कृष्णी तिवारी हैं । एएसपी मधुलिका सिंह व एएसपी पंकज पटेल का भी विशेष सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *