प्रोन्नति प्रक्रिया स्वागत योग्य, पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जरूरी

रांची। अगले स्टेज की प्रोन्नति प्रक्रिया शुरू किए जाने पर जुटान के संयोजक डॉ. कंजीव लोचन ने रांची विश्वविद्यालय की पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम सकारात्मक है, लेकिन कुछ बिंदुओं पर स्पष्टता आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि जिन शिक्षकों की प्रोन्नति संबंधी अधिसूचना अब तक जेपीएससी से जारी नहीं हुई है और जिनके प्रोन्नति तिथि संशोधन के दावे लंबित हैं, उन पर विश्वविद्यालय अपनी कार्ययोजना स्पष्ट करे। साथ ही लेवल-11 में पे फिक्सेशन के बिना अगले स्तर के लिए आवेदन की स्थिति भी साफ की जाए। डॉ. लोचन ने कहा कि पुराने परफॉर्मा को लेकर महाविद्यालयों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएं तथा 16 मार्च की अंतिम तिथि को एक माह बढ़ाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *