डिस्ट्रिक्ट हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू, आठ टीमें ले रही हैं हिस्सा

रांची| जिला स्तर की हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा नेता ओम शंकर गुप्ता ने किया। मौके पर खिलाड़ियों में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें लड़कों और लड़कियों दोनों वर्ग की टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता का संचालन सचिव विष्णु कुमार महतो द्वारा किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए ओम शंकर गुप्ता ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के पहले ही दिन रोमांचक मुकाबलों की शुरुआत हो गई। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी भी मैदान में मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *