रांची | झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जुटान) का सदस्यता अभियान रविवार देर शाम संपन्न हो गया। अब मार्च के मध्य में कार्यकारिणी चुनाव संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एक कोर कमेटी का गठन किया गया है। कोर कमेटी में डॉ. कंजीव लोचन, डॉ. गणेश बास्के, डॉ. अमित डेमटा, डॉ. मतियूर रहमान, डॉ. समीरा सिन्हा, डॉ. कामना राय और डॉ. बलराम सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। इस बार जुटान के कुल सदस्यों की संख्या बढ़कर 385 हो गई है। पिछले सदस्यता अभियान में यह संख्या 276 थी। इस प्रकार इस बार 109 नए सदस्य जुड़े हैं। ये 385 शिक्षक ही जुटान की कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवार बन सकेंगे और मतदान भी कर सकेंगे। कार्यकारिणी का चयन एक वर्ष की अवधि के लिए किया जाएगा। संयोजक डॉ. कंजीव लोचन ने राज्य भर के शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में सभी का सहयोग सराहनीय है। {रांची विश्वविद्यालय, रांची : 178 सदस्य (98 महिला, 80 पुरुष) {सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका : 16 सदस्य (6 महिला, 10 पुरुष) {महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर : 5 सदस्य (4 महिला, 1 पुरुष) { बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद : 23 सदस्य (16 महिला, 7 पुरुष) { डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची : 12 सदस्य (8 महिला, 4 पुरुष) {झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, रांची : 4 सदस्य (2 महिला, 2 पुरुष) { कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा : 52 सदस्य (23 महिला, 29 पुरुष) {नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर : 46 सदस्य (20 महिला, 26 पुरुष) {विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग : 48 सदस्य (24 महिला, 24 पुरुष)


