महिलाओं का आध्यात्मिक होना जरूरी : आर्चबिशप

रांची | रांची महाधर्मप्रांतीय कैथोलिक महिला संघ की 62वीं वार्षिक आमसभा रविवार को ईश माता माइन बसीलिका चर्च, राजा उल्हातु परिसर में हुई। मुख्य अतिथि रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद थे। इस वर्ष का मुख्य विषय था -‘कैथोलिक महिला संघ की माताओं से कलीसिया की अपेक्षाएं’ व ‘आधुनिक कलीसियाई जीवन में महिलाओं की सामाजिक चुनौतियां।’ महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने अपने प्रवचन में प्रभु येसु के रूपांतरण प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि सच्चा परिवर्तन भीतर से प्रारंभ होता है। यदि महिलाओं में आध्यात्मिक रूपांतरण आता है तो परिवार और समाज दोनों में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। मौके पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप फादर फ्रांसिस मिंज, अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रम, नेत्री मार्था टोप्पो, फादर आनंद डेविड खलखो व अन्य मौजूद थे। इधर, कोकर स्थित गुड न्यूज सेंटर में वर्शिप रूम सीजन-2 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुंबई से आए जोसेफ राज आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *