होली के रंग में डूबी रांची, खूब उड़े रंग-गुलाल

दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया होली मिलन रांची | अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा रविवार को बरियातू स्थित गुरुनानक होम फॉर हैंडिकैप्ड चिल्ड्रन में दिव्यांग बच्चों और परिजनों के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया। मौके पर अध्यक्ष शैलेश सिन्हा व अन्य थे। इधर, सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा रांची इकाई द्वारा देवी मंडप रोड हेसल सरोवर नगर सूर्य मंदिर सह भास्कर भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली की गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। गुरुनानक सेवक जत्थे ने बच्चों संग मनाई होली रांची | गुरुनानक सेवक जत्थे के सदस्यों ने रविवार को रांची बड़ा तालाब के पास आंचल शिशु आश्रम में अनाथ बच्चों के साथ होली मनाई। जत्थे के सदस्यों ने आश्रम के सभी बच्चों समेत आश्रम के समस्त स्टाफ को हर्बल रंग, पिचकारी, मुखौटे और टोपियां प्रदान की। मौके होली मिलन समारोह }शहर की समितियों ने किया भव्य आयोजन समाज की विभूतियों का किया गया सम्मान
एक-दूसरे को लगाया रंग, दी शुभकामनाएं चौधरी सेवा संघ का स्थापना दिवस मनाया विद्यापति स्मारक : फगुआ गीतों की प्रस्तुति
श्री माहेश्वरी सभा : रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति अभियंत्रण सेवा संघ ने दिया भाईचारे का संदेश रांची | राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की ओर से रविवार को हटिया (तुपुदाना) स्थित प्रजापति भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए समाज के महिला व पुरुषों को सम्मानित किया गया। इधर, इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा रांची डिस्ट्रिक्ट 325 ने होली कार्यक्रम आयोजित किया। रांची | श्री जैन श्वेताम्बर ओसवाल संघ ने होली मिलन समारोह का आयोजन डोरंडा कन्या पाठशाला में किया। सभी ने एक- दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। रांची | चौधरी सेवा संघ द्वारा चौधरी वैश्य भवन, आनंद नगर में संघ का 50वां स्थापना दिवस सह होली मिलन समारोह मनाया गया। मौके पर पार्षद रश्मि चौधरी को सम्मानित किया गया। रांची | बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन विधायक सीपी सिंह ने किया। फगुआ गीतों की प्रस्तुति ने समा बांध दिया। रांची | श्री माहेश्वरी सभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन माहेश्वरी भवन में किया गया। रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां हुईं। पूरा परिसर रंग, गुलाल और उत्साह से सराबोर रहा। मौके पर सभा अध्यक्ष किशन साबू समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। रांची | झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन एकलव्य बैंक्वेट में किया गया। आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *