श्रीराम नगर चुटिया में विराट हिंदू सम्मेलन: कलश यात्रा में शामिल हुईं सैकड़ों महिलाएं

रांची | श्रीराम नगर चुटिया स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर प्रांगण से निकली भव्य कलश यात्रा से हुई। शोभायात्रा में अयोध्या के हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास व स्थानीय राम मंदिर के महंत को रथ पर विराजमान कर गाजे-बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार व दीप प्रज्वलन के साथ सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन हुआ। राजू दास, संघ के सह-सरकार्यवाह आलोक ने महाभारत प्रसंग के माध्यम से एकता की शक्ति समझाई और पंच परिवर्तन-समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भावना व नागरिक कर्तव्य पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *