रांची| पहाड़ी मंदिर स्थित मुख्य मंदिर के मुख्य द्वार पर होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन संध्या, रुद्राभिषेक, रंगों की होली, व प्रसाद का वितरण किया गया। बाबा को होली के पारंपरिक व्यंजन कड़ी-चावल, मालपुआ और पकौड़ी का भोग अर्पित किया गया। मौके पर फाग के भजन होलिया में उड़े रे गुलाल.., हर जन्मों में भोले बाबा का दरबार.., भोले को कैसे मैं मनाऊं रे… नैनो में भोले बाब का दीदार से मंदिर परिसर गूंजायमान हो गया।


