डा. रणजीत ने एआई पावर्ड 3डी रोबोलेंस तकनीक से किया घुटनों का ऑपरेशन

अमृतसर| जीरो एरर तकनीक के विशेषज्ञ डॉ. रणजीत सिंह ने अमृतसर में पहली बार एआई पावर्ड 3डी रोबोलेंस तकनीक से घुटनों का सफल ऑपरेशन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। डॉ. सिंह ने स्थानीय लिवासा अस्पताल में 65 वर्षीय अमेरिकी नागरिक रविंद्र सिंह का इस अत्याधुनिक तकनीक से सफल प्रत्यारोपण किया। डॉ. रणजीत सिंह ने बताया कि अब तक प्रचलित रोबोटिक सर्जरी एक जटिल प्रक्रिया बन चुकी थी, जिसमें मरीज की हड्डी में चार बड़ी कीलें ड्रिल करनी पड़ती थीं। इस पुरानी पद्धति में संक्रमण, हड्डी टूटने और ऑपरेशन के दौरान अधिक खून बहने जैसे जोखिम रहते थे। साथ ही, इसमें 3 से 4 घंटे का लंबा समय लगता था। डॉ. सिंह के अनुसार, नई 3डी रोबोलेंस तकनीक इन सभी जोखिमों को समाप्त करती है। सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह ऑपरेशन मात्र 20 मिनट में संपन्न हो जाता है और मरीज सर्जरी के महज 2 घंटे बाद अपने पैरों पर चलने के काबिल हो जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *