फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित निरंकारी भवन से बाईपास की ओर जाने वाली मुख्य सड़क की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद हैं। रात के समय पूरी सड़क अंधेरे में डूबी रहती है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों द्वारा लूटपाट की आशंका बनी रहती है। प्रशासन को जल्द इन्हें ठीक कर निवासियों को सुरक्षा और राहत देनी चाहिए।


