सुल्तानविंड गेट स्थित थाना बी-डिवीजन के ठीक सामने मुख्य सड़क बदहाल है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। आए दिन दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा इन गड्ढों के कारण पलट रहे हैं, जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना इन गड्ढों को तुरंत भरा जाए। मनजिंदर सिंह, निवासी सुल्तानविंड।


