अमृतसर| वार्ड 56 स्थित चौक फुल्लां वाला, गली जड़ाऊ में पिछले दो महीनों से घरों के नलों में गंदा और बदबूदार पानी आने से निवासी बेहद परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पानी पीने योग्य नहीं है और इससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई बार संबंधित विभाग को शिकायत देने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। महिलाओं और बुजुर्गों को रोजाना साफ पानी की व्यवस्था के लिए बाहर से पानी लाना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। – शिव शर्मा, निवासी गली जड़ाऊ।


