ओल्ड नारायणगढ़… पार्क की फिटनेस मशीनें खराब

अमृतसर | छेहर्टा स्थित ओल्ड नारायणगढ़ में शिव मंदिर के पास बने पार्क में लगी फिटनेस मशीनें रखरखाव के अभाव में धीरे-धीरे खराब होती जा रही हैं। निवासियों का कहना है कि कुछ मशीनें जंग खा चुकी हैं, जिससे उनका उपयोग करना मुश्किल हो गया है। सुबह-शाम व्यायाम करने आने वाले लोगों, खासकर युवाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक मरम्मत का कोई काम शुरू नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जल्द मशीनों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा उपयोग के योग्य बनाया जाए, ताकि पार्क का उद्देश्य पूरा हो सके। – सोनू निवासी ओल्ड नारायणगढ़।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *