गोपाल एवेन्यू इस्लामाबाद के हालात आवारा कुत्तों से बहुत खौफनाक हो चुके हैं। 10 से 15 आवारा कुत्ते का झुंड इलाका निवासियों की परेशानी का सबक बना हुआ हैं। अकेले बच्चे-बूढ़े गली में डर से बाहर नहीं निकल सकते, जिस कारण आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इन कुत्तों का पक्का समाधान किया जाए।


