अमृतसर| पावन वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर श्राइन बोर्ड पंजाब के नवनियुक्त जनरल मैनेजर मधुर भाटिया को भगवान वाल्मीकि वेलफेयर कमेटी पंजाब जिला अमृतसर के प्रधान सन्नी नंदा व जिला चेयरमैन संजय कल्याणी की अध्यक्षता में सम्मानित किया गया। इस दौरान श्राइन बोर्ड के चेयरमैन बालयोगी संत बाबा प्रगट नाथ, महामंडलेश्वर स्वामी शिव नाथ सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मधुर भाटिया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह तीर्थ स्थल के सर्वांगीण विकास के लिए अपना अहम रोल अदा करेंगे। चेयरमैन बालयोगी संत बाबा प्रगट नाथ जी ने कहा कि पावन वाल्मीकि तीर्थ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए जनरल मैनेजर के नेतृत्व में तीर्थ स्थल के विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और सुधार आएगा।


