एस्टेट विभाग का 2 घंटे अभियान 30 रेहड़ियां हटवाई, सामान जब्त

नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के निर्देशों पर कार्रवाई करतेएस्टेट विभाग की टीम ने रविवार को माल रोड पर बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सुबह 9:30 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद 30 अवैध रेहड़ियों को सड़क किनारे से हटवाया। निगम की टीम जैसे ही सामान जब्त करने लगी, रेहड़ी संचालकों ने विरोध जताते हुए बहसबाजी शुरू कर दी। संचालकों ने सामान वापस करने की गुहार लगाई, लेकिन अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए उनकी एक न सुनी। इंस्पेक्टर अमन शर्मा ने बताया कि एस्टेट अफसर ने सख्त हिदायत दी है कि शहर में अवैध तौर पर अतिक्रमण व कब्जा हटवाएं। दोपहर 12 बजे तक करीब 30 रेहड़ियां हटवाई गईं और सामान जब्त कर भगतांवाला स्थित स्टोर में रखवा दिया गया है। सबसे अधिक कपड़े की दुकानें रेहड़ी वालों ने लगाई थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *