घुम्मन मौत मामला : 5 महीने के बाद एसआईटी रिपोर्ट आई

भास्कर न्यूज | अमृतसर एशिया के इकलौते शाकाहारी बॉडी बिल्डर रहे वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। एसआईटी की रिपोर्ट आ गई है, मगर अभी सिविल सर्जन की ओर से उक्त रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी सांझी नहीं की गई है। परिवार ने दावा किया है कि एसआईटी की रिपोर्ट में डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट के आधार पर परिवार ने सिटी के अस्पताल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। मृतक वरिंदर सिंह घुम्मण के रिश्तेदारी में लगते भाई रब्बी ने अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करते हुए कहा कि उन्हें पहले से संदेह था कि सर्जरी के दौरान चूक हुई है। हमने शुरुआत में ही जो आरोप लगाए थे, वे अब सही साबित हुए हैं। डॉक्टरों के पैनल और सरकार ने निष्पक्ष जांच की, अब हम कोर्ट में न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। गौर है कि 9 अक्टूबर 2025 को अमृतसर में सर्जरी के दौरान वरिंद्र की मौत हो गई थी। परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे। परिजनों का कहना था कि ऑपरेशन के बाद सिर से कंधे तक शरीर का रंग काला-नीला पड़ गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *