माता शारदा माहेश्वरी का जन्मदिन मनाया

अमृतसर | सुंदर नगर स्थित श्री वैष्णो धाम में परम पूज्य माता शारदा माहेश्वरी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने मां भगवती का गुणगान करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान माता शारदा माहेश्वरी ने उपस्थित भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर चलकर अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। इस मौके पर नशा विरोधी निर्माण समाज संस्था के चेयरमेन बालकृष्ण शर्मा ने माता शारदा माहेश्वरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में दर्शन लाल, सुदर्शन कुमार, संदीप और दविंदर शर्मा सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *