कांकेर| शहर के सेन चौक से अन्नपूर्णापारा मार्ग मिनी बाइपास रोड कहलाता है। जहां से यात्री बस के साथ कई मालवाहक वाहनों का आवागमन होता है। मार्ग में सुभाष वार्ड व अन्नपूर्णापारा वार्ड की बस्ती है। मार्ग से बड़े वाहनों का आवागमन तो हो रहा है, लेकिन उसके हिसाब से चौड़ीकरण नहीं हुआ है। इससे मार्ग से आवागमन को लेकर खतरा बढ़ जाता है और मार्ग में जगह-जगह मवेशी आधे सड़क घेरकर खड़े रहते हैं। इससे आवागमन को लेकर दिक्कत बढ़ जाती है। वाहन चालकों को आवागमन को लेकर काफी दिक्कत होती है। इस कारण यातायात पुलिस के साथ नगरपालिका को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। – विजय यादव, अन्नपूर्णापारा वार्ड, कांकेर


