कुकरेल| कुकरेल में निर्मित तहसील कार्यालय भवन का 27 फरवरी को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील से लाभान्वित होने वाले गांवों की विस्तृत जानकारी ली। नवनिर्मित भवन में बाकी कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली। संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी जरूरी कार्य समय-सीमा में पूर्ण कर भवन को जल्द से जल्द हैंडओवर किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि नवीन तहसील कार्यालय शुरू होने से ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए दूरस्थ स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा।


