कसही तिराहे पर स्पीड ब्रेकर की मांग की

डाही| डाही और कसही के बीच स्थित तिराहे मोड़ पर ब्रेकर न होने की वजह से लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, जिसमें कई लोग घायल हो रहे हैं। तेज रफ़्तार से दौड़ते वाहनों पर पुलिस और प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में वाहनों की गति पर नियंत्रण रखने के लिए कसही तिराहे मोड़ पर ब्रेकर बनाना जरूरी है। डाही के मुख्य बाजार चौक पर लोगों की भीड़ रहती है। यहां भी गति अवरोधक न होने के कारण वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे हमेशा हादसों का खतरा बना रहता है। इस समस्या के समाधान की मांग करने वालों में देवनंदन पटेल, अरुण पटेल, शुभम पटेल, नोमेश ध्रुवंशी, पुरुषोत्तम ध्रुवंशी, हरि ठाकुर, नीलू चंद्राकर, थानू पटेल, दयालू कश्यप, ओम ध्रुवंशी, कन्हैया ध्रुवंशी और शिव ध्रुवंशी सहित अन्य लोग शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *