कैशलेस इलाज: सेपरेट एम्प्लॉई कार्ड जारी करने की मांग

मुंगेली | राज्य सरकार द्वारा बजट में शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा पर शालेय शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने स्वागत के साथ अपेक्षाएं भी जताई हैं। संघ ने इसे सकारात्मक कदम बताते हुए प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जिलाध्यक्ष दीपक बेंताल ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा से कर्मचारियों को आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक राहत मिलेगी। हालांकि, योजना का वास्तविक लाभ तभी संभव है जब नियम व शर्तें स्पष्ट रूप से सार्वजनिक हों और प्रक्रिया पारदर्शी हो। संगठन सचिव नेमीचंद भास्कर ने सुझाव दिया कि आयुष्मान कार्ड की तर्ज पर कर्मचारियों के लिए अलग कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा कार्ड जारी किया जाए, जिससे प्रक्रिया सरल और भ्रष्टाचार मुक्त हो सके। उन्होंने कहा कि पृथक कार्ड व्यवस्था से तकनीकी बाधाएं और अनावश्यक देरी कम होगी। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन ने बजट में पेंशन संबंधी मुद्दों पर निराशा जताते हुए शिक्षक एलबी संवर्ग की पूर्व सेवा की गणना का विषय जल्द हल करने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *