एकलव्य विद्यालय डोंगरिया में 6वीं कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा

सेवरा | 1 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कक्षा छठवीं में प्रवेश के​ लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन विभिन्न एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में किया गया। इसी क्रम में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया में भी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जिला जीपीएम के दूरदराज क्षेत्रों सहित अन्य जिलों से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में भाग लिया। सुबह 8 बजे से विद्यार्थियों को मुख्य द्वार से प्रवेश दिया गया। इस दौरान प्राचार्य राजीव कुमार पांडेय, नीतू सिंह, रितु तिवारी, मोहिनी गौतम, सावन कुमार व लक्ष्मण तिवारी ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। परीक्षा से पूर्व सभी विद्यार्थियों को सभा हाल में बैठाकर फल व नाश्ते का वितरण किया गया। विद्यालय की व्यवस्था और शांतिपूर्ण वातावरण से बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। कलेक्टर जीपीएम द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक की उपस्थिति में संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *