कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए विशेष कर्मचारी नामांकन अभियान शुरू किया है। जो कर्मी पिछले कुछ वर्षों से ईपीएफ लाभ से वंचित रह गए थे, यह अभियान विशेष रूप से उन कर्मचारियों के लिए है। 1 जुलाई 2017 से 31 अक्टूबर 2025 के बीच संस्थान से जुड़े थे। यह सभी प्रतिष्ठानों पर लागू है। चाहे वह पहले से ईपीएफ के अंतर्गत थे या नहीं। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान में पंजीकरण करने वाले संस्थान प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना योजना का लाभ भी उठा सकेंगे। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त- प्रथम सौरभ स्वामी ने सभी प्रतिष्ठानों और हितधारकों से अपील की है कि वह इस अवसर का लाभ उठाएं।


