फिरोजपुर | स्थानीय आश्रम में आयोजित साप्ताहिक सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सर्व आशुतोष महाराज जी की परम शिष्या साध्वी ज्योत्सना भारती ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है और यह कई जन्मों के बाद प्राप्त होता है। उन्होंने समझाया कि जीवन केवल भौतिक सुख-सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि भगवान को पाने का अवसर है। जब तक आत्मा को ब्रह्म ज्ञान नहीं मिलता, वह जन्म-मरण के चक्र में फंसी रहती है। इसलिए एक पूर्ण गुरु की शरण लेना अनिवार्य है, क्योंकि गुरु ही अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ब्रह्म ज्ञान की ज्योति जगाते है।


