कीटनाशक पीने से महिला की मौत:खांसी की दवा समझकर गलती से पी, 15 दिन से अस्पताल में चल रहा था इलाज

हनुमानगढ़ के नोहर थाना इलाके में कीटनाशक पीने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला 15 दिन से अस्पताल में भर्ती थी। मामले में परिजनों ने पुलिस थाने में खांसी की दवा की जगह गलती से कीटनाशक पीने का मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच स्थानीय एसडीएम कर रहे हैं। नोहर थानाधिकारी ईश्वरानंद शर्मा ने बताया कि बंटी उर्फ सोनू (18) पुत्र प्रेमचंद सोनी निवासी वार्ड एक भादरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पूनम की शादी 6 साल पहले वेदप्रकाश पुत्र साहबराम सोनी निवासी वार्ड पांच, दलपतपुरा, हाल वार्ड 12, नोहर के साथ हुई थी। करीब 15 दिन पहले पूनम ने खांसी की दवाई की जगह कीटनाशक दवा पी ली। तबीयत बिगड़ने पर पूनम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान पूनम की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच नोहर के एसडीएम पंकज गढ़वाल कर रहे हैं। पुलिस ने जांच अधिकारी की मौजूदगी में मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *