कुछ देर सूना छोड़ा मकान, चोरों ने किया हाथ साफ:सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चुराई, जांच में जुटी टाउन थाना पुलिस

टाउन थाना क्षेत्र के वार्ड 25 में देर शाम को करीब दो घंटे के लिए सूने छोड़े गए मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरातों व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस मकान में किराए पर रहने वाले परिवार का मुखिया रात को आया तो मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा देख चोरी का पता चला। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अनिल कुमार (34) पुत्र सतीश कुमार अरोड़ा निवासी वार्ड 22, मकान नम्बर 43, रघुनाथ मंदिर के सामने, टाउन हाल किराएदार वार्ड 25, दीनदयाल चौक के पास, टाउन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वह अपने परिवार सहित किराए के मकान में रह रहा है। सोमवार की शाम करीब 7.30 बजे उसकी पत्नी पूजा किसी काम के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर उसके भाई के घर गई थी। इसके बाद वह रात्रि करीब 9.20 बजे अपने घर पहुंचा तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के कमरे में रखी अलमारी में से सोने के दो सैट वजन करीब चार तौला, दो अंगूठी वजन करीब 10 ग्राम, सोने का कमरबंद वजन 2 ग्राम, सोने की चेन वजन करीब 7 ग्राम, चांदी की पायजेब वजन करीब 100 ग्राम, पांच हजार रुपए की नकदी गायब थी। कोई अज्ञात व्यक्ति घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में रखी अलमारी से जेवरात व नकदी चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई शम्भूदयाल स्वामी को सौंपी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *