कांग्रेस का राजभवन मार्च आज:अडाणी घूसकांड और मणिपुर हिंसा के खिलाफ कर रहे विरोध प्रदर्शन; गहलोत, पायलट, डोटासरा, जूली सहित कई नेता मौजूद

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज जयपुर के शहीद स्मारक से राजभवन तक पैदल मार्च निकालकर उद्योगपति गौतम अडाणी और उनके सहयोगियों पर अमेरिका के न्याय विभाग द्वारा लगाये गए आरोपों पर केन्द्र सरकार की उदासीनता और संसदीय चर्चा को जानबूझकर रोकने के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में अडाणी घूसकांड और मणिपुर हिंसा के खिलाफ कांग्रेसी नेता राजभवन तक मार्च करेंगे। कई दिग्गज नेता जुटे
इससे पहले शहीद स्मारक पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, ​​​ राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्षा टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री शांति धारिवाल, प्रतापसिंह खाचरियावास, कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, कांग्रेस जयपुर शहर अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी सहित कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेसी नेताओं ने कहा- उद्योगपति गौतम अडाणी और उनके सहयोगियों पर अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और छल की कथित जालसाजी का पर्दाफाश किया है, इन आरोपों ने रिश्वतखोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और बाजार में हेरफेर के एक परेशान करने वाले पैटर्न को उजागर किया है जो कि भारतीय व्यापार और वित्त की प्रतिष्ठा को धूमिल करते हैं। देश में पूंजी के संभावित पलायन से आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और समग्र विकास बाधित हो सकता है, किन्तु केन्द्र सरकार द्वारा संसदीय चर्चा को जानबूझकर रोकना और इस मुद्दे पर मौन रहना जिम्मेदारी और जवाब देने से बचने का एक चिंताजनक संकेत है। इसके साथ ही मणिपुर में हो रही लगातार हिंसा को रोकने में नाकाम रही भाजपा की प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार द्वारा हस्तक्षेप नहीं करने और प्रधानमंत्री द्वारा इस मुद्दे पर मौन का कांग्रेस विरोध करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *