बुजुर्ग की जेब में रखे 70 हजार रुपए पार:बस में चढ़ते समय अज्ञात चोर ने की वारदात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

चूरू शहर के नया बस स्टैंड के पास बस में चढ़ते समय एक बुजुर्ग की जेब से 70 हजार रुपए पार करने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग ने इस संबंध में कोतवाली थाने में परिवाद दिया है। कोतवाली थाना पुलिस इस वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की तलाश कर रही है। तारानगर तहसील के गांव मोरथल निवासी गिरधारीलाल (67) ने बताया कि वह अपने गांव से 70 हजार रुपए लेकर चूरू पहुंचे थे। उन्हें यह रुपए अपने ससुराल रामदेवरा में किसी को देने थे। यहां चूरू पहुंचने के बाद वह नया बस स्टैंड के पास पहुंचे। जब वह नया बस स्टैंड के पास बस में चढ़ रहे थे, तभी किसी अज्ञात ने उनकी जेब में रखे 70 हजार रूपए पार कर दिए। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में परिवाद दिया। परिवाद मिलने के बाद कोतवाली पुलिस के द्वारा अभय कमांड सेंटर और आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *