श्री सालासर सेवा परिवार हनुमान जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के मुख्य आंगन में “एक शाम बालाजी के नाम” का भव्य आयोजन करेगा। यह आयोजन 12 अप्रैल, शनिवार को होगा। आयोजन को लेकर श्री सालासर सेवा परिवार ने श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के अधिकारियों से मुलाकात की। डॉ. राकेश शर्मा और लक्ष्मी कांता चावला ने आयोजन के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। श्री सालासर सेवा परिवार द्वारा बालाजी का गुणगान किया जाएगा। बालाजी के भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। यह आयोजन श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के मुख्य आंगन में होगा। श्री सालासर सेवा परिवार ने सभी शहरवासियों से हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए इस आयोजन में शामिल होने की प्रार्थना की है। इस मौके पर विशाल खन्ना, अंकुश चोपड़ा, राजीव शर्मा, बबलू अरोड़ा, गौतम होंडा, संजय नारंग, अमित आदि मौजूद थे।


