मुक्तसर में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान:3 घंटे रुकी रही ट्रेन, बोले- सरकार को किसानों के हकों से कोई मतलब नहीं

पंजाब के मुक्तसर जिले में अपनी मांगों को लेकर किसान यूनियन की ओर से बुधवार को जिले के गिद्दड़बाहा, मलोट और मुक्तसर में तीन रेलवे स्टेशनों पर किसानों द्वारा तीन घंटे रेल रोको आंदोलन शुरू किया गया। इस दौरान किसानों ने केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आज (बुधवार) को विभिन्न किसान जत्थेबंदियों ने मुक्तसर, मलोट और गिद्दड़बाहा में रेलवे ट्रैक पर जाम लगाया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान रोष प्रदर्शन करने पहुंचे। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी तरह से मांगे नहीं मान रही है। सरकार को किसानों के दिल्ली पहुंचने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर जाने से ऐतराज था। लेकिन अब किसान पैदल जत्था लेकर दिल्ली जाना चाहते हैं। सरकार किसानों को नहीं दे रही उनके हक लेकिन सरकार उन्हें शंभू और खनौरी बॉर्डर पर रोक कर पानी की बाैछारें कर रही है, साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़कर किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। जो सरासर अन्याय है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मरण व्रत पर बैठे किसान नेता डल्लेवाल की तबीयत खराब हो रही है। परंतु सरकार को किसानों के हकों से कोई मतलब नहीं। इसलिए आज रेल रोको आंदोलन हुआ है और सरकारों के खिलाफ ये आंदोलन आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। इस अवसर पर हरजिंदर सिंह, बूटा सिंह अंग्रेज सिंह, जिंमी बराड़, बलजीत सिंह, संदीप बरीवाला, जीवन सिंह, राजू महल, गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *