जय बाबे दी ब्लड सेवा सोसायटी 2012 से रक्तदान कैंप लगा रही है। सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि अब तक 35 से अधिक रक्तदान कैंप लगाए गए हैं और हजारों लोगों को रक्त उपलब्ध करवाया गया है। सोसायटी की 11 सदस्यीय टीम पूरी निष्ठा से काम कर ही है। 500 से अधिक रक्तदाता हमेशा सोसायटी के संपर्क में रहते हैं। सोसायटी के सदस्यों का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना भी है, ताकि कोई भी मरीज रक्त की कमी के कारण अपनी जान न गंवाए। संस्था के इस नेक काम से न केवल जिले में बल्कि पूरे राज्य में रक्तदान को लेकर सकारात्मक बदलाव आ रहा है। सोसायटी से प्रेरित होकर कई युवा रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं। जय बाबे दी ब्लड सेवा सोसायटी का यह प्रयास समाज में नई ऊर्जा और जीवन बचाने की प्रेरणा देता है। रक्तदान करते जय बाबे दी ब्लड सेवा सोसायटी के सदस्य।


