नहर में गिरा हैड्रा चालक गोताखोर कर रहे तलाश

भास्कर न्यूज|मुक्तसर गांव थांदेवाला में राजस्थान फीडर नहर के पुल पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हैड्रा चालक रणजीत सिंह उर्फ पीटू वासी मुक्तसर (26) नहर में गिर गया। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे राजस्थान फीडर नहर पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान रणजीत सिंह उर्फ पीटू, जो नहर के दूसरी ओर हैड्रा चला रहा था, चाय पीने के लिए नहर के पार जाना चाहता था। पुल निर्माण के लिए रखे गए गार्डरों के ऊपर से गुजरते समय अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह गार्डर पर रखी चाली सहित सीधा नहर में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण उसका कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी गई। मुक्तसर के गांव थांदेवाला में राजस्थान फीडर नहर पर पुल निर्माण के दौरान हुए हादसे को लेकर परिजनों ने ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई गोरा ने बताया कि रणजीत सिंह उर्फ पीटू (26) चाय पीने के लिए पुल पार कर रहा था, लेकिन निर्माण स्थल पर सुरक्षा के लिए जाली नहीं लगाई गई थी, जिससे वह सीधे नहर में गिर गया। उन्होंने कहा कि कहा कि उसका भाई सुबह 10:30 बजे नहर में गिरा, लेकिन काफी देर तक प्रशासन या ठेकेदार की ओर से कोई बचाव कार्य नहीं किया गया। जब रणजीत डूब चुका था, तब जाकर रस्सियों का इंतजाम किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *