रविवार को सीआईए टीम और नशा तस्कर के बीच हुई मुठभेड नशा तस्कर घायल हो गया। इस दौरान दोनों ओर से 6 राउंड फायर किए गए। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पातल भर्ती करवाया गया ओर बाद में उसे फरीदकोट मेडिकल रैफर कर दिया गया। एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फिरोजपुर फरीदकोट रोड पर दोपहर 1 बजे दाना मंडी के नजदीक नाका लगाया था । उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ बजे जैसे ही फरीदकोट रोड से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया गया तो उसने नाका तोडकर कार भगा ली। एसएसपी ने बताया कि कार का पीछा करते हुए पुलिस ने उसे दाना मंडी के अंदर घेर लिया । इसके बाद नशा तस्कर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी । इस दौरान दोनों ओर से 6 राउंड फायर किए गए । पुलिस ने जब जवाबी फायरिंग की तो एक गोली नशा तस्कर की टांग में लगी । जिससे वह घायल हो गया ओर उसे पुलिस ने पकड लिया। घायल नशा तस्कर को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भर्ती करवाया गया । जिसके बाद डाक्टरों ने उसे फरीदकोट रैफर कर दिया।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान बलजिंदर सिंह निवासी चक्की वाली गली कोट इसेखां धर्मकोट जिला मोगा के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपी नशा तस्कर पर पहले भी कई मामले दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर उसमें से 2 किलों 114 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। एसएसपी ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी । किसी को भी बख्शा नही जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ओर पूछताछ की जाएगी कि वह इतनी बडी मात्रा में हेरोइन कहां से लाया ओर कहां सप्लाई करनी थी। उन्होंने कहा कि आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज है।


