थाना कुलगढ़ी पुलिस छापेमारी के दौरान 12 किलो 370 ग्राम क्रिस्टल नशा , एक नीले रंग का किट बैग पीले रंग की टेप , एक 32 बोर देसी पिस्टल बिना मार्का, एक मैगजीन और एक थार गाड़ी बरामद कर मामला दर्ज किया है। थाना कुलगढ़ी के प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक मुखबिर खास ने सूचना दी कुलगढ़ी की दाना मंडी में एक काले रंग की गाड़ी जो बिना नंबर के पिछले चार-पांच दिनों से खड़ी है । उन्होंने गाड़ी की चेकिंग की और उसमें से 12 किलो 370 ग्राम क्रिस्टल नशा एक किट बैग पीले रंग की टेप एक पिस्टल 32 बोर बिना मार्का एक मैगजीन बरामद किया गया है और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 25 आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


